Categories

26.March.2026

बड़ी खबर: गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम..हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दो कुख्यात शूटरों को दबोचा..तीन अन्य बदमाशों की तलाश भी तेज़..

हरिद्वार के एक होटल व्यवसायी पर नंदू और मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में की गई थी फायरिंग:पुलिस

उत्तराखंड डीजीपी ने सराहा हरिद्वार पुलिस का काम..फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए कड़े निर्देश…

हरिद्वार: गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग साजिश को नाकाम करते हुए हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दो कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं.. उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक हरिद्वार स्थित एक होटल व्यवसाय पर नंदू और मंजीत महाल गैंग के बीच रंजिश में दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा 02 जून 2025 में जानलेवा हमला कर गोली मारे जाने की घटना सामने आयी थी. इस संगीन अपराध में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों (शूटर्स) मानव हंस और गौरव कुमार को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा जनपद से गिरफ्तार किया हैं.. इस आपरधिक घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ द्वारा फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए हरिद्वार पुलिस कड़े निर्देश दिए गए थे..

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार 02 जून 2025 को हरिद्वार के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पुल के समीप एक होटल व्यवसायी को अज्ञात बाईक सवारों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का हरिद्वार पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है. इस संगीन अपराध में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों मानव हंस और गौरव कुमार को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा जनपद से गिरफ्तार किया है.

वही इस घटना में घायल होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा), उम्र 25 वर्ष को तत्काल उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.मामलें में पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में धारा 109(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर 6 से 8 नवंबर तक होगा युवा महोत्सव..पहली बार प्रतिभागियों को मिलेगी ऑनलाइन एंट्री की सुविधा..

इस जघन्य अपराध के अनावरण हेतु तत्काल संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया..गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं लगभग 1000 से अधिक CCTV फुटेज के विश्लेषण सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में गहन सुरागरसी की गई. लगातार अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस टीम ने पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी मानव हंस एवं गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों अभियुक्त नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा घटना गैंगवार की पुरानी रंजिश का परिणाम थी. इस मामलें में फरार अभियुक्त हिमांशु सूद,बॉबी एवं शम्मी खान की तलाश भी जारी है..

हरिद्वार पुलिस के अन्य जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंग लीडर नंदू उर्फ कपिल द्वारा रची गई थी, जिसकी प्रतिद्वंद्वी मंजित महल गैंग से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है. घटनास्थल पर हमले के दौरान प्रयुक्त पिस्टल, बाईक व जंग्गी एप्प का उपयोग कर आरोपियों ने पुलिस की निगरानी से बचने का प्रयास किया,जिसे सतर्कता पूर्वक विफल किया गया. पकड़े गए अभियुक्तों के अतिरिक्त तीन फरार अभियुक्तों हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पंजाब में कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मामलें दर्ज हैं..

गिरफ्तार शूटर अभियुक्त:

1. मानव हंस, पुत्र अजय कुमार, निवासी हरगोविंद नगर, थाना सिटी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)..

2. गौरव कुमार, पुत्र लक्ष्मी दास, निवासी BDO बहराय, नवांशहर, पंजाब (उम्र 28 वर्ष)..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट : देहरादून, चमोली सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी...24 घंटे का अलर्ट..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *