Categories

09.August.2026

सख़्ती: SSP दून ने उतरवायी हरियाणा के दबंगई दिखाने वाले युवकों की खुमारी..सड़क पर सरेआम हथियारों को लहराने और गाड़ियों से टशन दिखाने वाले 09 लोगों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत..

 

सख़्ती: SSP दून ने उतरवायी हरियाणा के दबंगई दिखाने वाले युवकों की खुमारी..सड़क पर सरेआम हथियारों को लहराने और गाड़ियों से टशन दिखाने वाले 09 लोगों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत…

घटनाक्रम वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दिए थे सख़्त कार्रवाई के निर्देश..

सडक पर सरेआम रैश ड्राइविंग कर चलते वाहनो से अस्लाह का प्रदर्शन करने वाले 02 कार सवार 07 युवक व 02 युवतियों को थाना रायवाला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार..

घटना में शामिल दोनों वाहनों को सीज़ कर  ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

देहरादून: सड़क पर सरेआम डमी हथियारों को लहराते हुए गाड़ियों से टशन दिखाने वाले हरियाणा के 07 युवक और 02 युवतियों के सर से दून पुलिस ने दबंगई का भूत उतारा हैं..इतना ही नहीं घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने की किया सीज़ कर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्ज़े में लेकर निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की हैं.. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों द्वारा अपनी गाड़ियों से अन्य वाहनों द्वारा साइड मांगने पर डमी गन का प्रदर्शन कर उनको भयभीत करने का प्रयास किया गया.. मामला देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग डोईवाला क्षेत्र का है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो राहगीरों द्वारा एसएसपी देहरादून को भेजा गया. जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने स्थानीय रायवाला पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे..

थाना रायवाला पुलिस के अनुसार रविवार 15जून 2025 को हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर डोईवाला थाना क्षेत्र में हरियाणा की दो गाड़ियों द्वारा रैश ड्राइविंग करते हुए अस्लाह दिखाए जाने का एक वीडियो एसएसपी देहरादून अजय सिंह को प्राप्त हुआ. ऐसे में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला थाने को उक्त वाहनों व वाहनों में बैठे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.इसी आदेश के अनुपालन में  रायवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छिद्दरवाला नेपाली फार्म तथा सप्तऋषि बार्डर पर उक्त वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए जनपद हरिद्वार सीमा में उक्त दोनों कारों को रोककर उनमें सवार 07 पुरूष व 02 महिलाओ कुल को हिरासत पुलिस लिया गया..वाहनों की तलाशी लेने पर कार सवार व्यक्तियों के कब्जे से 03 डमी बन्दूक डबल बैरल बरामद हुए, जिनमें से एक स्माल बैरल और दो लॉग बैरल की डमी बन्दूक है.अभियुक्तों द्वारा सडक सरेआम पर राह चलते व्यक्तियो के डमी बन्दूक दिखाकर आम जन में भय व्याप्त किया गया. जिससे यातायात के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के कारण धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज़ किया गया.साथ ही दोनों वाहनों  के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर उनके निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र के पलवल गांव में नदी में खनन के लिए गए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बहे..

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.जय वर्मा पुत्र राजेन्द्र कुमार वर्मा नि0 म0नं0 3064 /10 जवाहर कालोनी सैक्टर 22 थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 27 वर्ष .

2.राहुल कुमार पुत्र तपन कुमार नि0 म0नं0 3171/13 सैक्टर 22 जवाहर कालोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 27 वर्ष ..

3.मोनू पटेल पुत्र अनिल प्रसाद नि0 म0नं0 11269/39 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 30 वर्ष…

4.नवीन पुत्र ओमप्रकाश नि0 म0नं0 7166475 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 26 वर्ष.

5.अलकेश शर्मा पुत्र चन्द्रपाल शर्मा नि0 म0नं0 10086  गौची जीवननगर कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 21 वर्ष ..

6.मनीष तिवारी पुत्र महेन्द्र तिवारी नि0 ग्राम तिवारी बीधा पो0 महबावन थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार हाल नि0 संतोष कुमार का मकान म0नं0 100750 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 27 वर्ष..

7.अभय यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0 ग्राम उदाकिशनगंज थाना उदाकिशनगंज जिला मधेपुरा बिहार हाल नि0 म0नं0 109161  संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 21 वर्ष..

8.रेनू रानी पुत्री राजेन्द्र कुमार नि0 म0नं0 3064 /10 जवाहर कालोनी सैक्टर 22 थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 30 वर्ष ..

9.खुशी शर्मा पुत्री रवि शर्मा नि0 म0नं0 1383 सैक्टर 22 जवाहर कालोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 20 वर्ष ..

विवरण बरामदगी

1-कार स0 HR87H-2467 स्वीफ्ट कार लाल रंग

2-कार स0 HR87Q-2467 स्वीफ्ट कार  सफेद रंग

3- डमी बन्दूक डबल बैरल 02 लांग बैरल

4- डमी बन्दूक डबल बैरल 01  स्मांल बैरल

यह भी पढ़ें 👉  Suspension : UPCL के Executive Engineer सहित 3 निलंबित..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *