समीक्षा : पर्यटन को बढ़ावा देने और बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सीएम धामी की बैठक…अधिकारियों को दिए जरुरी दिशानिर्देश..
Oplus_16777216
आज मंगलवार सीएम धामी ने राज्य में चल रही पर्यटन योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रचार को लेकर अधिकारीयों के समीक्षा की और जरुरी दिशानिर्देश दिए..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में पर्यटन क्षेत्र के सशक्त विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन से जुड़े एमओयू (MOU) की ग्राउंडिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि समझौते केवल कागजों तक सीमित न रह जाएं, बल्कि जमीनी स्तर पर रोजगार और निवेश का रास्ता खोलें। सीएम धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए केंद्र की वाइब्रेंट विलेज योजना के प्रभावों का गहन अध्ययन कर उसके विस्तार की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से सीमा क्षेत्रों में स्थायी विकास, रोजगार और स्थानीय संस्कृति का संरक्षण संभव होगा। सीएम ने एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और भौगोलिक विशेषताओं का लाभ उठाते हुए इस क्षेत्र में नए अवसर तलाशे जाएं। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर थीम आधारित टूरिज्म विलेज की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम मिल सके।
