Categories

28.September.2026

बेखौफ : ऋषिकेश के प्राइवेट रिसोर्ट में रेव पार्टी..कंपनी मैनेजर ने सेल्स टारगेट पूरा करने के लिए कराया आयोजन..मुज़फ्फरनगर के 28 कारोबारी और 9 युवतियां चढ़े पुलिस के हत्थे..

Oplus_16908288

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि इस पार्टी का आयोजन मनोज कुमार निवासी मवाना ने किया था, जो चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का एरिया मैनेजर है। कंपनी ने उसे मानसून सीजन में 4 करोड़ रुपये का सेल्स टारगेट दिया था। लक्ष्य पूरा न होने पर उसने उर्वरकों की बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदारों को लुभावने पैकेज के साथ रेव पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया..

पुलिस के अनुसार, मनोज ने लुभावने पैकेज का ऑफर देकर कारोबारियों को बुलाया और युवतियों को भी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना मिली और छापा मारकर सभी को पकड़ लिया गया..

फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें चेतावनी दी गई है। पुलिस अब रिसॉर्ट मालिक की भूमिका और आयोजन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जाँच की जा रही हैं..

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से गढ़वाल मंडल विकास निगम को मिली बड़ी सफलता..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *