Categories

13.May.2026

उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर..जर्मनी के साथ LOI पर हुए सिग्नेचर..

Oplus_16908288

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मनी स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए। इस करार के माध्यम से राज्य के कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप नवाचार जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध होंगे..

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस पहल को युवाओं के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रतिभा पर पूरी दुनिया का विश्वास है और सरकार लगातार युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों की मांग के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रमों को तैयार किया गया है। इसके साथ ही विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएँ और अधिक बढ़ी हैं..

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर सहित जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल में राउनहाइम शहर के मेयर श्री डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइन-माइन के सीईओ श्री स्टीफन विट्टेकिंड और विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार श्री सौरभ भगत उपस्थित रहे..

यह भी पढ़ें 👉  मतदान में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग की नई पहल से बदलेगा आपका अनुभव..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *