Categories

11.February.2026

राज्य की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान: रेखा आर्या

Oplus_16908288

देहरादून, 2 सितंबर : प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है.. पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 4 सितंबर, 2025, को आईआरडीटी सभागार में आयोजित होगा।..महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी..

 

साथ ही, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाज़ा जाएगा..मंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की वे असली मिसाल पेश कर रही हैं और सरकार उन्हें पूरा श्रेय देगी..आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ से बढ़कर काम कर रही हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं..

 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है.. उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों के कार्य को महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल बताते हुए उन्हें इसका श्रेय देने की बात कही..

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में जून 2026 तक सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *