Categories

27.March.2026

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण…

Oplus_16908288

उत्तराखंड, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 11 सितंबर, उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने देहरादून आने वाले हैं। प्रशासनिक अमला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके आगमन और दौरे की तैयारियों का निरीक्षण कर रहा है..

इसी कारण प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, नैनीताल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित चिंतन शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है..

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था, जहाँ उन्होंने हाल ही में हुई आपदा का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था..

उत्तराखंड में हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लौटकर राज्य सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी..

पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना और जन विश्वास एक्ट सहित 19 प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी…
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *