Categories

11.February.2026

माता वैष्णो देवी धाम यात्रा दोबारा स्थगित..16 से शुरू होने की है संभावना..क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सुरक्षा करणों के चलते लिया फैसला..

Oplus_16908288

जम्मू, कटरा : लगातार खराब मौसम और तेज़ बारिश के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। सांझी छत क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया..

 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार रात करीब 8 बजे अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर यात्रा स्थगित होने की जानकारी साझा की। श्राइन बोर्ड के अनुसार 16 सितंबर से यात्रा दोबारा शुरू की जा सकती है। पहले 14 सितंबर से यात्रा शुरू होने की जानकारी दी गई थी..

 

गौरतलब है कि 26 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस समय मां भवन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चट्टानें खिसकने से रास्ता बंद हो गया था और बचाव दल को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसी हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रविवार को विशेष प्रार्थना की गई। यात्रा रुकने से श्रद्धालु निराश हैं और प्रवेश द्वार पर इंतजार कर रहे हैं..

A photo

कमल सिंह चौधरी

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *