Categories

27.September.2026

प्रेमनगर नंदा की चौकी समीप टोंस नदी पर अस्थाई पुल बनकर तैयार..छोटे वाहनों की आवाजही शुरू..

Oplus_16908288

देहरादून : प्रेमनगर से नंदा की चौकी के बीच टोंस नदी पर बने अस्थायी पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार सुबह से इस पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है..

करीब 50 मीटर लंबा और 33 फीट चौड़ा यह पुल अभी बजरी व सीमेंट के मिश्रण से तैयार किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही इसका डामरीकरण कर इसे और व्यवस्थित रूप दिया जाएगा..

स्थानीय निवासियों ने पुल शुरू होने पर राहत की सांस ली है। अब प्रेमनगर से विकासनगर और विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए देहरादून जाने में लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहन इस पुल से गुजरना शुरू कर चुके हैं..

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान 19 जून से 21जून तक हरिद्वार,ऋषिकेश और देहरादून मार्गो पर डाइवर्ट रहेगा ट्रैफिक ..पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ ही पुख़्ता बंदोबस्त..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *