Categories

09.August.2026

ब्रेकिंग: नंदा की चौकी टोंस नदी पर बना अस्थायी पुल टूटा..यातायात फिर से बाधित..लगा जाम..चार दिन पहले ही शुरू हुआ था यातायात..

Oplus_16908288

देहरादून: प्रेमनगर से नंदा की चौकी के बीच टोंस नदी पर तैयार किया गया अस्थायी पुल टूट गया है। गुरुवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। इसके चलते एक बार फिर से इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। पुल पर यातायात रोक दिया गया है जिससे भारी जाम लगा है..

रविवार रात को हई बारिश बारिश के चलते नदी में बहकर आई लकड़ियां पाइप में फंस गई। पानी की निकासी रुक गई जिससे पाइप धंस गए। पुल पर यातायात रोक दिया गया है जिससे भारी जाम लगा है। करीब 50 मीटर लंबा और 33 फीट चौड़ा यह पुल बजरी व सीमेंट के मिश्रण से बनाया गया था..

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल टूटने के बाद यातायात को रोक दिया गया है। अब लोगों को एक बार फिर से लंबा मार्ग तय कर विकासनगर या देहरादून पहुंचना पड़ेगा..

स्थानीय निवासियों ने पुल के टूटने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि पुल का निर्माण मजबूत तरीके से किया जाना चाहिए था, ताकि लोगों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके..

यह भी पढ़ें 👉  मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस..10 जनवरी से प्रदेशभर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *