Categories

11.February.2026

पति के मोबाइल चलाने से रोकाने पर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी..एक साल पहले ही दोनों का हुआ था प्रेम विवाह..

Oplus_16777216

देहरादून: देहरादून में एक नवविवाहिता की जिंदगी उस वक्त थम गई, जब घर के भीतर चल रहा मामूली सा मोबाइल विवाद अचानक एक बड़े हादसे में बदल गया। पति से आए दिन होने वाले तनाव और शनिवार सुबह फिर शुरू हुए झगड़े के बाद महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।

 

वसंत विहार क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक नवविवाहिता ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

 

थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर के अनुसार शिवकुमार नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी किराएदार महिला मधु (19) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पता चला कि मधु का विवाह एक वर्ष पूर्व अंकित कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। अंकित मूल रूप से डुमरी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में शास्त्रीनगर खाला में रहता है।

 

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी मधु मोबाइल चला रही थी, जिस पर अंकित ने उसे टोका और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद के बाद अंकित ड्यूटी पर चला गया। कुछ समय बाद मधु ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनल से कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: SSP दून ने उतरवायी हरियाणा के दबंगई दिखाने वाले युवकों की खुमारी..सड़क पर सरेआम हथियारों को लहराने और गाड़ियों से टशन दिखाने वाले 09 लोगों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *