Categories

11.February.2026

चमोली : विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर..90 श्रमिक घायल..

Oplus_16908288

चमोली :पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) साइट पर शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। घटना के समय सुरंग के भीतर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई..

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में रेफर किया जाए..

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित व बेहतर उपचार के निर्देश दिए..

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया था। इनमें से 66 श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि 4 श्रमिकों को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इसके अलावा पीपलकोटी स्थित विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिन्हें बाद में घर भेज दिया गया। वहीं, 21 श्रमिकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वे घटना स्थल से ही अपने घर चले गए..

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ ही हादसे के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  चमोली के नंदागांव में आपदा, राहत बचाव कार्य जारी..कुंतीर गाँव में 5 और शव बरामद..हेलीकाप्टर के माध्यम से की जा रही राशन की आपूर्ति..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *