Categories

26.September.2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा..सीबीआई जांच की मांग पर अड़ी….

Oplus_16908288

देहरादून :अंकिता भंडारी मामले में सीएम के बयान के अगले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए सीबीआई जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्या मामले में पहले सबूत मिटाए गए हैं और अब सरकार सबूत मांग रही है। गोदियाल ने कहा कि अंकिता के माता पिता शुरू से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। तीन साल में सरकार इस पर निर्णय नहीं ले पाई है..

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार से हमारे जो प्रश्न कल थे आज भी वही है। आज सरकार के कई ब्यूरोकरेट्स सरकार की तरफ से अंकिता मामले पर सफाई दे रहे है। जो प्रश्न पूछे जा रहे आखिर उनका क्यों जवाब नहीं दिया जा रहा है..

गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दे कि आखिर अंकिता भंडारी का शव नहर से निकाले जाने के बाद रिसोर्ट पर किसके आदेश पर बुलडोजर चलाया गया था। इस मामले में 90 से ऊपर SIT में गवाह बने लेकिन कितनो ने आखिर गवाही दी यह उत्तर भी सरकार को देना चाहिए….. उन्होंने एक बार फिर रिटायर जज की निगरानी में सीबीआई जाँच कराए जाने की मांग की ताकि पूरे मामले का पर्दाफाश हो और अंकिता भंडारी को न्याय मिले..

यह भी पढ़ें 👉  12 और 13 मई को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी..चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की अपील.
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *