Categories

05.May.2026

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार..5 चेहरों को मंत्री मंडल जगह..

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है.. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने वाले मंत्रियों में प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भारत चौधरी तथा खजान दास शामिल हैं..राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई..

शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी एवं सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे..

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्य सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने के बाद अब विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आने की संभावना है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर..जर्मनी के साथ LOI पर हुए सिग्नेचर..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *