Categories

01.May.2026

15 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही रहस्य और रोमांच से भरी फ़िल्म ‘नवगुंजरा’..एक अनदेखी दुनिया के राज़ से उठेगा पर्दा..फ़िल्म में उत्तराखंड के कलाकार आएंगे नज़र.

मुंबई : 15 मई को बड़े पर्दे रीलीज होने जा रही रहस्य और रोमांच से भरी फ़िल्मनवगुंजरा’ का पहला पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता अमित दीक्षित से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी दुनिया दिखा रहे हैं, जो हमारे आसपास होते हुए भी अनदेखी है और रहस्यमियता से भरी है..

कहानी , स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखने वाले रोहित यादव ने बताया, “यह फ़िल्म सिर्फ एक रहस्य नहीं, बल्कि परतदार कहानी है जिसमें हर किरदार की अपनी अहम भूमिका है। हमने दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने की कोशिश की है।”

फिल्म को एक म्यूजिकल ट्रीट बनाने पर अमित दीक्षित कहते हैं, “शुभरो बी का संगीत इस फिल्म की आत्मा है। गाने कहानी को आगे बढ़ाते हैं, सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं हैं।”

कलाकारों की नई और फ्रेश कास्टिंग पर वे जोड़ते हैं, “हमने ऐसे चेहरे चुने जो किरदारों में पूरी तरह ढल सकें और दर्शकों को कुछ नया महसूस कराएं..उन्होंने आगे बातचीत में बताया कि इस फ़िल्म में अलग अलग राज्यों के सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है, उत्तराखंड के कलाकार कैलाश चौधरी ने फ़िल्म में उम्दा अभिनय कि मिशाल पेश कि है और जीवंत किरदार निभाया है.

15 मई 2026 को रिलीज होने जा रही ‘नवगुंजरा’ को लेकर टीम का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी—जहां रहस्य, कल्पना और संगीत का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फर्स्ट फ़िल्म स्टूडिओस एलएलपी के बैनर तले, लौ ऐजर्स प्रोडक्शन और सिने आर्ट्स के सहयोग से बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बदलते परिदृश्य में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। फिल्म के निर्माता अमित दीक्षित, अंकिता गोयल और आयुष जैन हैं, जबकि अजीत पडवलकर सह-निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट फतह कर लहराया तिरंगा..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *