Categories

27.March.2026

चमोली के नंदागांव में आपदा, राहत बचाव कार्य जारी..कुंतीर गाँव में 5 और शव बरामद..हेलीकाप्टर के माध्यम से की जा रही राशन की आपूर्ति..

चमोली : उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र स्थित कुन्तरी गांव में हाल ही में बादल फटने और भूस्खलन से हुई त्रासदी में राहत एवं बचाव अभियान के दौरान आज पांच और शव बरामद किए गए। धुरमा गांव में अभी भी दो लोग लापता हैं। इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ गई है..

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बीते कई दिनों से लगातार मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है। गुरुवार को इस अभियान में दो शव बरामद किए गए थे, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया था..

शुक्रवार सुबह मलबा हटाने की प्रक्रिया के दौरान पाँच शव और निकाले गए। मृतकों की पहचान नरेन्द्र सिंह (42), उनकी पत्नी देवेश्वरी देवी, कान्ता देवी (38) और दो बच्चों विकास (10) व विशाल के रूप में हुई है। ये सभी कुन्तरी गांव के ही निवासी थे..

इस हृदयविदारक घटना से पूरे नंदानगर क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी कुछ लोग लापता हो सकते हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च अभियान युद्धस्तर पर जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  एक माह में केदारनाथ यात्रा से हुआ 200 करोड़ का कारोबार..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *