Categories

11.February.2026

दु:खद : केदारनाथ घाटी में फिर से हेलीकॉप्टर क्रैश… 7 लोगों के मारे जाने की खबर

 

 

ताज़ा जानकारी मुताबिक इस हादसे में एक बच्ची सहित 7 लोगों की मौत की आशंका..

रुद्रप्रयाग: (15 जून 2025) केदारनाथ घाटी मार्ग पर रविवार  सुबह एक हेलीकॉप्टर फिर से क्रैश हो गया. आशंका जताई गई है कि दुर्घटना में एक बच्ची सहित 07 लोगों की मौत हो गई. हालांकि अभी इस हादसे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि वाली खबर नहीं आयी हैं..जानकारी के अनुसार यह दुखद हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच खराब मौसम के कारण हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है…घटना की सूचना पर तत्काल उत्तराखंड पुलिस का राहत- बचाव दल मौके पर पहुंच गए है…बताया जा रहा है कि गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना पुलिस को दी. जानकारी के मुताबिक देहरादून से केदारनाथ जा रहा यह हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया..

इसके बाद हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन को मिली.. फिलहाल उत्तराखंड पुलिस का राहत बचाव दल मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई में जुटा हैं.. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में लगभग 02 साल की बच्ची सहित 07 लोग सवार थे, जो देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी हैं….

 

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम अन्नकूट पर्व 22 को..तथा यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को होंगे बंद..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *