Categories

16.February.2026

बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस.. सरकार पर बोला हमला..

देहरादून :- कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आज लोकभवन घेराव किया। कूच से पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एक साथ मंच पर दिखे। लोकभवन कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह इन्हें हटा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सरकार आवाज दबाना चाहती है..

प्रदर्शन में प्रदेशभर से पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश में महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत व मुआवजा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को फसल का नुकसान होने पर मुआवजा न मिलने समेत अन्य मुद्दों पर लोकभवन का घेराव करने पहुंचे..

रैली में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी..

कांग्रेस कार्यकर्त्ता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए और दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबड़कला पहुंचे। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर जन आक्रोश का सैलाब सड़कों पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जनाक्रोश अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा..

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी तथा हम और अधिक ताकत से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों और अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए तत्पर रहेंगे..

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव: जनपद देहरादून में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन तक 2474 नामांकन प्राप्त…अन्य 06 विकासखंड में देखें नामांकन का आंकड़ा..

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक राजभवन घेराव कर भाजपा की धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है..

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *