Categories

27.March.2026

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन माह की डीबीटी सहायता राशि जारी..4.74 करोड़ रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर..

Oplus_16908288

उत्तराखंड देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को तीन माह की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस दौरान कुल 4 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपए से अधिक की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई..

शनिवार को जारी की गई राशि में जून माह के लिए 5308 लाभार्थियों को 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपए, जुलाई माह में 5276 लाभार्थियों को 1 करोड़ 58 लाख 28 हजार रुपए और अगस्त माह के लिए 5242 लाभार्थियों को 1 करोड़ 57 लाख 26 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं..

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत 2020 से ही कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को सरकार हर माह ₹3000 की आर्थिक सहायता दे रही है। मई 2025 तक की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी..

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने, बालिका के विवाह होने या सेवायोजित हो जाने पर योजना का लाभ स्वतः समाप्त हो जाता है..

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: SSP दून ने उतरवायी हरियाणा के दबंगई दिखाने वाले युवकों की खुमारी..सड़क पर सरेआम हथियारों को लहराने और गाड़ियों से टशन दिखाने वाले 09 लोगों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *