Categories

11.February.2026

NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 17वें उपराष्ट्रपति..152 वोटों से ऐतिहासिक जीत की हासिल..विपक्षी प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया..

Oplus_16908288

नई दिल्ली : भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। राधाकृष्णन को कुल 452 मत मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले..

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहला वोट डाला। मुकाबला सीधा राधाकृष्णन और विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बीच था। नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि संसद में सत्तारूढ़ गठबंधन का पलड़ा भारी है..

इस जीत के साथ राजग ने उपराष्ट्रपति चुनाव में लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि विपक्ष खेमे से करीब 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की..

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका..8 की मौत..25 घायल..हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसी..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *