Categories

11.February.2026

प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण..हर संभव मदद का दिया भरोसा..1200 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा..

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा हेतु देहरादून आगमन.. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया..

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में हुई आपदा को लेकर अपनी चिंता जताई और केंद्र की ओर से पूर्ण मदद का आश्वाशन भी दिया उधर सीएम धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रधानमंत्री की प्रदेशवासियों के बीच उपस्थिति प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाती है..

प्रधामनमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की..

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की.

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.

प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की.

प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की

केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट की रोक, आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने पर सख्त रुख...
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *