Categories

27.March.2026

उत्तराखंड : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची..

Oplus_16908288

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों में कुल 42 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है..

दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर 8-8 नेताओं को नियुक्त किया गया है। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है..
महिला मोर्चा की बागडोर रुचि भट्ट को सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चों और विभागों में भी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। पार्टी का कहना है कि नए पदाधिकारियों की टीम संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी..

यह भी पढ़ें 👉  योग: मुख्यमंत्री आवास परिसर में CM धामी ने लगाई योगाभ्यास की कक्षा..प्रदेशवासियों से योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का किया आह्वान…
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *