Categories

11.February.2026

झटका : उत्तराखंड के 27 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगी महंगाई की मार.. दरों को बढ़ाने की तैयारी में UPCL

उत्तराखंड : UPCL झटका देने को तैयार आम आदमी की जेब पर पड़ेगा भार.. दारों को 5.62% से बढाकर 5.82% करने की मांग..

UPCL ने दरों में फिर मांगी 5.82% बढ़ोतरी, आयोग में दायर की समीक्षा याचिका जनसुनवाई 5 अगस्त को, उपभोक्ताओं से 1 अगस्त तक मांगे सुझाव..

उत्तराखंड के 27 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लग सकता है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बिजली दरों में 5.82% और वृद्धि की मांग की है। इसके लिए कॉरपोरेशन ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में टैरिफ आदेश की समीक्षा याचिका दायर की है।

गौरतलब है कि इस वर्ष 11 अप्रैल को आयोग ने बिजली दरों में पहले ही 5.62% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। अब यूपीसीएल का दावा है कि 674.77 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व की जरूरत है, जिसे वह उपभोक्ताओं से वसूलना चाहता है। प्रस्ताव के अनुसार, यह नई बढ़ोतरी भी 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि इस याचिका पर 1 अगस्त तक आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं। कोई भी उपभोक्ता ईमेल: secy.uerc@gov.in या आयोग कार्यालय में अपने सुझाव भेज सकता है। इस मुद्दे पर 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे नियामक आयोग कार्यालय, देहरादून में जनसुनवाई होगी, जिसमें उपभोक्ता भाग ले सकते हैं।

याचिका आयोग की वेबसाइट और यूपीसीएल कार्यालयों में भी उपलब्ध है..

UPCL द्वारा लगातार दूसरी बार दरें बढ़ाये जाने से उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ना लगभग तय है जिस पर फैसला 5 अगस्त को आएगा..

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ के मौके पर सुहागनों को सरकार का छुट्टी का तोहफ़ा
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *