Categories

11.February.2026

उत्तराखंड प्रशासन ने दिया प्रमोशन 8 IAS बनेंगे सचिव, 9 IPS को मिलेगा ऊंचा पद..डीपीसी की बैठक में लिया गया निर्णय..

Oplus_16908288

देहरादून: नए साल की शुरुआत के साथ उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी से आठ आईएएस अधिकारी सचिव पद पर पदोन्नत होंगे, जबकि नौ आईपीएस अधिकारियों को भी उच्च पदों पर प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा आईएफएस कैडर में भी ग्रेड प्रमोशन तय हुआ है..

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई। वहीं, आईएफएस अधिकारियों की डीपीसी आज आयोजित होगी..

ये आठ IAS बनेंगे सचिव

2010 बैच के आईएएस

डॉ. अहमद इकबाल, ईवा श्रीवास्तव, सोनिका, रंजना राजगुरु, आनंदस्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे और राजेंद्र कुमार को सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है..

ईवा श्रीवास्तव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिला है..

5 IAS को सेलेक्शन ग्रेड:-

मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और आनंद श्रीवास्तव को लेवल-12 से लेवल-13 में सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है।

9 IPS अधिकारियों को पदोन्नति

अभिनव कुमार – ADG से DG

निवेदिता कुकरेती – DIG से IG

प्रहलाद मीणा – SSP से DIG

बरिंदरजीत सिंह – DIG से IG*

पी. रेणुका देवी – DIG से IG*

प्रीति प्रियदर्शिनी – SSP से DIG

यशवंत चौहान – SSP से DIG

तृप्ति भट्ट – SP से SSP

रामचंद्र राजगुरु – SP से SSP

*प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए परफॉर्मा प्रमोशन:-

इसके अलावा आईपीएस अर्पण यदुवंशी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इससे पहले निशा यादव और जितेंद्र चौहान को एसपी रैंक मिल चुकी है..

IFS कैडर में भी प्रमोशन

5 आईएफएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड

3 आईएफएस को सीनियर ग्रेड

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पंचायत चुनाव कि तारीखों का ऐलान..अधिसूचना जारी..दो चरणों में होंगे चुनाव.. 19 को मतगणना,आचार संहिता लागू..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *