Categories

11.February.2026

उत्तराखंड मानसून सत्र – हंगामे के बीच मुख्यमंत्री धामी ने 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश..सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित..

Oplus_16908288

उत्तराखंड विधासभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। शाम को सीएम धामी ने विपक्ष के हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। इसके साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया..

चार दिवसीय मानसून सत्र आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में शुरू हुआ। पहले ही दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बीच कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई..

सुबह 11 बजे ऐसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सदन में कांग्रेस नेताओं ने टेबल तक पलट दी। बार-बार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को सात बार स्थगित करना पड़ा..

इस दौरान 9 विधेयक भी पेश हुए..

उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025

उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025

उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025

उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025

उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने परिवार रजिस्टर अनियमितताओं पर लिया कड़ा फैसला..उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी विस्तृत जाँच..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *