Categories

11.February.2026

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव कि तारीखों का ऐलान..अधिसूचना जारी..दो चरणों में होंगे चुनाव.. 19 को मतगणना,आचार संहिता लागू..

देहरादून: उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है..राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आयोग मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान आगामी 10 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई 2025 को होगा.जबकि मतगणना 19 जुलाई को होगी..

 

23 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने  बताया कि राज्यभर में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा. इस बार 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे..

निर्वाचन कार्यक्रम :- 23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे. उसके बाद 25 जून से 28 जून 2025 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे.जबकि नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई 2025 तक पूरी की जाएगी. इसके बाद 2 जुलाई 2025 को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी.

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार  चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन 3 जुलाई को किया जाएगा और 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव चिन्ह 8 जुलाई को आवंटित होंगे और 15 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. दोनों चरणों की मतगणना 19 जुलाई को होगी.

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं..सभी जिला प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के सख्त दिशा-निर्देश पारित हैं. आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो..

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या, अब तक 9.52 लाख ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़..

वही चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करें,और समय पर अपने नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करें..राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से निष्पक्ष व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है..

 

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *