उत्तराखंड रेन अलर्ट : रुद्रप्रयाग में उफान पर मंदाकिनी-अलकनंदा नदियाँ..भगवान शिव की 15 फिट ऊँची मूर्ति डूबी..

उत्तराखंड रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों में जल स्तर बढ़ गया है जिससे पुराने विकास भवन के पास स्थापित 15 फुट ऊँची शिव मूर्ति जलमग्न हो गई है। नदी किनारे के घाट और रास्ते भी डूब गए हैं। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। नारद शिला भी जलमग्न हो गई है तो वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बर्ती जा रही है..

वहीं केदारनाथ यात्रा के प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात भी की गई है जो मौके पर निगरानी और राहत कार्यों में सक्रिय हैं। इसके अलावा गौरीकुंड हाईवे व बद्रीनाथ हाईवे के स्लाइडिंग जोनों पर जेसीबी तैनात किए गए है। ताकि मलबा आने से समय से उसे साफ किया जा सके।
