Categories

20.October.2026

बरसात का कहर: भारी बारिश के चलते नदी किनारे बने दो मकान ढये … राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस व फायर सर्विस की टीम..कोई हताहत नहीं.. ऐतियातान खाली कराए गए आस पास के मकान….

राजधानी देहरादून में तेज और लगातार हो रही बारिश का कहर..जल भराव से बाढ़ जैसे हालात..

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई स्थानों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब मानसून मौसम की मार भी सामने आ रही हैं..मुख्य मार्गो के क्षतिग्रस्त होने और बड़ी इमारतों पुस्ते गिरने के बाद रविवार (29जून 2025) को देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान ढहने की घटना सामने आयी हैं. वही आसपास कर मकानों में भी दरारें आयी हैं. ऐसे में दून पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत आसपास के मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा जा रहा है. उक्त घटना की सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल और फायर सर्विस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचे कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया.

वही घटना की सूचना मिलते ही मौसम के अलर्ट पर मॉनिटरिंग कर रहे एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी एसपी सिटी संग घटनास्थल पहुंचे और रात बचाव कार्यों का जायजा लेकर फोर्स को आवश्यक निर्देश दिशा निर्देश दिए.. इसके साथ ही मौके पर सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी दून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने और मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए.ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : बुजुर्ग फरियादी की शिकायत को लंबे समय से टाल-मटोल करने पर DM दून ने बरती शख़्ती.. कानून गो राहुल देव निलंबित..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *