Categories

15.May.2026

हादसा : कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटने से तीन की मौत..कई घायल..एसडीआरएफ और टिहरी पुलिस ने किया रेस्क्यू..

 

उत्तराखंड टिहरी: हर्षिल से उत्तरकाशी की तरफ  जा रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक फकोट के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ के नीचे पलट गया. इस हादसे में 3 कावड़ियों की मौत हो गई. जबकि 18 घायल हो गए..घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल में पहुँचकर राहत-बचाव कार्य मे टिहरी पुलिस व एसडीआएफ ने अहम भूमिका निभाई..पुलिस की राहत कार्रवाई में SP टिहरी आयुष अग्रवाल भी मौजूद रहें.. घायलों हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ एसपी टिहरी उनके खैर-ख़बर लेने अस्पताल भी पहुँचे.जहां उन्होंने उनके इलाज की उचित व्यवस्था के लिए चिकित्सकों से बात कर जायजा लिया..

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या UP-13-BT-8739 जिसमें 21 कावड़ श्रद्धालु सवार थे.वह लोग हर्षिल उत्तरकाशी की तरफ कांवड़ भंडारा के लिए जा रहे थे. तभी अचानक उनका ट्रक फकोट से आगे ताछला के पास अनियन्त्रित होकर सड़क पहाड़ी किनारे  पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना नरेंद्र नगर प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा बचाव राहत दल के साथ मौके पर पहुंचे.घटनास्थल पर एक चार साल का बच्चा भी ट्रक में आगे फंसा था जिसको कि पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया.वही तत्काल मौके पर पहुँची एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने भी राहत बचाव किया. हादसे में 18 घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल फकोट व एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है.इस हादसे में तीन कावड़ियों की मौत हो गई. सामने आया है कि घटना का शिकार हुए सभी यात्री-श्रद्धालु उत्तरप्रदेश कर बड़ी चौपाल मोहल्ला कास्तवाडा, जिला बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद के निवासी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *