पंचायत चुनाव: जनपद देहरादून में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन तक 2474 नामांकन प्राप्त…अन्य 06 विकासखंड में देखें नामांकन का आंकड़ा..
उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है..

देहरादून जिले में नामांकन के तीसरे दिन 4 जुलाई 2025 तक जिले के 06 विकासखंडों में अलग-अलग पंचायत पदों के लिए कुल 2474 नामांकन किए गए..नामांकन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 हैं..
पंचायत चुनाव की नामांकन को लेकर जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए तीसरे व आख़री दिन तक 8438 नामांकन पत्रों का विक्रय और 2474 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है..
विकासखंड रायपुर में 473, डोईवाला में 1486, सहसपुर में 1700, विकासनगर में 2090, कालसी में 1311 तथा चकराता में 1265 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ….जबकि सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 905, प्रधान ग्राम पंचायत के 752, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 743 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 74 सहित कुल 2474 नामांकन पत्र जमा भी किए गए..
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 02 जुलाई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2025 निर्धारित है..आगामी 07 से 09 जुलाई तक प्राप्त आवेदन प्रपत्रों की जांच की होगी और 11 जुलाई की सायं 3ः00 बजे तक नाम वापस लिये जा सकते हैं..
बताते चलें कि देहरादून जिले में सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है..
