Categories

05.September.2026

बिग न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने धान की रोपाई कर अन्नदाताओं की मेहनत को किया नमन…

उत्तराखंड: खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया..

 

खेतों में उतरकर मुख्यमंत्री अति उत्साहित नज़र आये और उन्होंने अपने पुराने दिनों की यादें ताजा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं..इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की.. मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया..

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है..

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने परिवार रजिस्टर अनियमितताओं पर लिया कड़ा फैसला..उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी विस्तृत जाँच..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *