Categories

11.February.2026

हरिद्वार: UKSSSC पेपर लीक मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज..सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मीयों पर भी एक्शन..सीओ रुड़की करेंगे जांच..

Oplus_16777216

हरिद्वार: यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक मामले में एक तरफ जहां पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उन अधिकारियों पर भी गाज गिर रही है, जिनकी लापरवाही के वजह से पेपर लीक हुआ है. असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन और सेक्टर मजिस्ट्रेट सस्पेंड होने के बाद अब हरिद्वार ने दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है..

दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट हरिद्वार पर थी. हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की तरफ से दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी हैं. दोनों पुलिसकर्मियों पर परीक्षा केंद्र में ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सतर्कता न बरतने का आरोप है..

 

हरिद्वार एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश पारित किया है. साथ ही इस मामले की जांच सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को दी है. एसएसपी ने एक हफ्ते में जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है..

 

पूरा मामला भी जानिए: दरअसल, 21 सितंबर को प्रदेश भर में यूकेएसएसएससी का एग्जाम हो रहा था. एग्जाम के एक सेंटर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार था. इसी सेंटर पर मुख्य आरोपी खालिद एग्जाम दे रहा था. आरोप है कि इस सेंटर के 18 कमरों में से 3 में जैमर नहीं लगे हुए थे. जिनमें कमरा नंबर 9, 17 और 18 शामिल है. पूरे मामले में जैमर टीम की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है..

 

आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद इंविजिलेटर से अनुमति लेकर खालिद बाहर निकला. हैरानी इस बात है कि है कि खालिद पेपर अपने साथ लेकर निकला. वॉशरूम में जाकर खालिद ने पेपर के कुछ शॉट क्लिक कर तीन पेज अपनी बहन साबिया को भेजे और साबिया ने प्रोफेसर सुमन को. साबिया ने परीक्षा के बारे में सब कुछ जानते हुए भी पेपर के फोटो को प्रोफेसर सुमन के पास भेजा और प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : हरिद्वार में अर्धकुंभ स्नान की तिथियां तय..सीएम धामी ने गंगा तट पर सभी 13 अखाड़ों के संतों संग की विशेष बैठक..

आरोप है कि सुमन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को न देकर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को दी. बॉबी पंवार ने ये खबर वायरल की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रोफेसर सुमन से पूछताछ की. उसके बाद पुलिस ने साबिया को गिरफ्तार किया. साबिया ने अपने भाई खालिद के बारे में बताया. मामला सामने आने के बाद खालिद फरार हो गया था. हालांकि बाद में पुलिन ने खालिद को भी गिरफ्तार कर लिया था..

अभी तक क्या-क्या हुआ: इस मामले में पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया है. वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्र को हल करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबित किया है. इसके अलावा सरकार ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक केएन तिवारी को निलंबित किया है..

केएन तिवारी पर परियोजना निदेशक के एन तिवारी को परीक्षा में सुचिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन जिस तरह से प्रश्न पत्र के तीन पेज केंद्र से बाहर भेजे गए उस हिसाब है कि परीक्षा केंद्र में लापरवाही की गई है. ऐसे में उक्त अधिकारी पर कार्रवाई की जाए. वहीं अब हरिद्वार एसएसपी ने दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया..

 

 

 

 

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *