Categories

13.May.2026

हरिद्वार रेलवे टनल के पास आया मालवा..देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश लाइन हुई बंद..वन्दे भारत व अन्य रेलगाड़ियां भी देरी से रवाना..

Oplus_16908288

उत्तराखंड, हरिद्वार : सोमवार तड़के हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण रेलवे टनल के समीप ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे देहरादून–हरिद्वार और हरिद्वार–ऋषिकेश के बीच ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। रेलवे प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत–पुनर्बहाली कार्य तेज कर दिया है..

सुबह करीब चार बजे हुई इस घटना के बाद देहरादून व योगनगरी ऋषिकेश की ओर आने वाली सभी ट्रेनों को हरिद्वार स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं देहरादून स्टेशन पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियाँ निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकीं..

यात्री परेशान, टॉयलेट बंद होने से बढ़ी दिक्कत-

लखनऊ जा रहे देहरादून निवासी व एलआईसी अधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि अचानक ट्रैक बंद होने से उन्हें मीटिंग के लिए देर हो रही है। सुबह 7 बजे से वंदेभारत ट्रेन खड़ी है और यात्रियों को अगली सूचना का इंतज़ार है। स्थिति बिगड़ने से ट्रेन स्टाफ ने टॉयलेट भी बंद कर दिए, जिससे बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई-

भूस्खलन की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम, गैंगमैन और जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गईं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस. एस. रावत ने बताया कि टनल के पास भारी मलबा जमा हो गया है। लगातार जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हालात सामान्य होते ही ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा..

आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी-

हरिद्वार प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पानी की बोतलें और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के लिए रोडवेज को भी अलर्ट किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों की गति बढ़ाने को कहा है..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: SSP दून ने उतरवायी हरियाणा के दबंगई दिखाने वाले युवकों की खुमारी..सड़क पर सरेआम हथियारों को लहराने और गाड़ियों से टशन दिखाने वाले 09 लोगों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत..

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अनावश्यक रूप से स्टेशनों पर न रुकने की अपील की है। ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और हरिद्वार रेलवे कंट्रोल रूम नंबर 01334-225678 जारी किए गए हैं। साथ ही रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और NTES ऐप पर भी अपडेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं..

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *