Categories

11.February.2026

कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी..17 दिसंबर से सक्रिय होने जा रहा है पहला बड़ा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस..पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार..

Oplus_16908288

इस सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार की सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है..

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावनाए-

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड और बढ़ गई है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

कश्मीर के ‘चिल्लई कलां’ से होगी शुरुआत-

कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर से सर्दियों का सबसे कठोर दौर ‘चिल्लई कलां’ शुरू होगा, जो 40 दिनों तक चलेगा.. इस दौरान कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी और पाला पड़ने की स्थिति बनी रहेगी..

18–19 दिसंबर को बर्फबारी का अलर्ट जारी-

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 18 और 19 दिसंबर को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.. इससे पहले 4 और 5 नवंबर को इन इलाकों में व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई थी. जबकि अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऊपरी क्षेत्रों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बर्फ से ढक गया था..

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और बर्फबारी को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है

21–22 दिसंबर तापमान में दर्ज की जाएगी भारी गिरावट-

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 और 22 दिसंबर को पहाड़ों से बादल छंटते ही तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उत्तर से चलने वाली सर्द हवाएं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत तक पहुंचेंगी, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय गढ़वाल दौरे पर डॉ. धन सिंह रावत, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा..

राजस्थान और मध्य प्रदेश में असर- 

राजस्थान में फिलहाल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश का शहडोल स्थित कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां शनिवार रात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया..

दिल्ली में AQI की स्थिति बेहद चिंताजनक- 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। आज दिल्ली का AQI 497 तक पहुंच गया। हालात को देखते हुए कल ही GRAP-IV लागू किया गया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा था कि इस साल दिल्ली का AQI 450 के पार नहीं गया है..

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *