Categories

13.May.2026

अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे एक लाख रुपए..सुपरवाइजर के 88 खाली पदों की विज्ञप्ति अगले सप्ताह..

Oplus_16908288

देहरादून – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने निर्देश दिए कि नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते है। इसे बढ़ाने के लिए विभाग काफी समय से प्रयासरत था। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भी ₹300 प्रतिमाह योगदान की आवश्यकता थी, इसलिए उनकी सहमति लेना भी आवश्यक था। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठनों की सहमति मिलने के बाद उन्होंने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले साल 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन के विषय पर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस श्रेणी के तहत रिक्त 88 पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक कांड : नकल माफिया और कोचिंग माफिया सरकार को बदनाम करने का रच रहे षड्यंत्र - सीएम धामी.
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *