Categories

09.August.2026

राजधानी देहरादून में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट.. डीएम दून ने सतर्कता और समन्वित कर्यावाही के दिए सख्त निर्देश..

Oplus_16908288

देहरादून: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सतर्कता और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को आदेश दिया कि जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म से तीन दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं और नियमित निगरानी रखी जाए। रैपिड रिस्पांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। वन विभाग को तालाब, झील और नदियों के आसपास रहने वाले पक्षियों पर नजर रखने तथा किसी मृत या बीमार पक्षी की सूचना तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को देने को कहा गया है।

हालांकि जिले में अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, इसलिए पोल्ट्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। फिर भी, यूपी सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस विभाग को चेक पोस्ट स्थापित कर जीवित मुर्गे, मुर्गे का मांस और अंडे की आवाजाही पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने अनाधिकृत मीट की दुकानों को तत्काल सील करने, एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को पोल्ट्री फार्म संचालकों व मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूकता फैलाने के भी आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नई पहल : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा विश्राम गृह..सहृदय और संवेदनशील कदम - सीएम धामी..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *