Categories

28.March.2026

आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में निरस्त कर देहरादून के आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, उत्तरकाशी के धराली में हुई बादल फटने की घटना पर रेस्क्यू ऑपरेशन की कर रहे समीक्षा..

Oplus_16908288

आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे..

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र आज देहरादून स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। वे धराली क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा करेंगे..

मुख्यमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी:20 नई AC यूटीसी मिनी बसों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.. मसूरी और नैनीताल में होगा संचालन..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *