Categories

12.May.2026

खुशखबरी:20 नई AC यूटीसी मिनी बसों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.. मसूरी और नैनीताल में होगा संचालन..

सीएम धामी ने दिखाई 20 नई एसी यूटीसी को हरी झंडी, मसूरी और नैनीताल रूट पर मिलेंगी सेवाएं..

 

देहरादून: सीएम धामी ने सोमवार को परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित मिनी बसों (टेंपो ट्रेवलर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 10 वाहन देहरादून–मसूरी और 10 वाहन हल्द्वानी–नैनीताल रूट पर संचालित होंगे। सीएम ने अपने कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेंपो ट्रेवलर में सफर कर सेवाओं का अनुभव भी लिया। उन्होंने कहा कि अगर यह सेवा सफल होती है तो इसे अन्य रूटों पर भी विस्तारित किया जाएगा..

मुख्यमंत्री ने कहा कि वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी तथा प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में हैै..

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने धर्मांतरण और अतिक्रमण मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब, दिए सख्त निर्देश..

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रमुख सचिव एवं अध्यक्ष उत्तराखण्ड परिवहन निगम एल. फैनई, एमडी परिवहन निगम रीना जोशी और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *