Categories

28.March.2026

लगातार हो रही बारिश और बादल फटने से अलकनंदा का जल स्तर बढ़ा..ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर आया अलकनंदा का पानी..आवाजाही पर लगाई गई रोक..

Oplus_16908288

रुद्रप्रयाग : लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर है। श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पानी राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है..

 

अलकनंदा के साथ-साथ मंदाकिनी नदी भी तेज बहाव में है, जिससे निचले क्षेत्रों में खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन ने खतरे वाले स्थानों में रह रहे लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की है..

 

प्रशासन व आपदा प्रबंधन दल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है..

यह भी पढ़ें 👉  तबादले : राज्य में बड़ी संख्या में जजों के ट्रांसफर..नैनीताल हाईकोर्ट ने जारी किये आदेश..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *