Categories

13.May.2026

तबादले : राज्य में बड़ी संख्या में जजों के ट्रांसफर..नैनीताल हाईकोर्ट ने जारी किये आदेश..

Oplus_16908288

उत्तराखंड – नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के कई जिलों में न्यायिक अधिकारियों के तबादले व पदोन्नति की गई है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अदालती पदों पर बदलाव किए गए हैं..

नीरज कुमार को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर और रवि रंजन को नेहा कुशावाहा की जगह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल नियुक्त किया गया है..

इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है। वहीं, नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल का स्थानांतरण कर उनकी जगह अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति नैनीताल का सचिव बनाया गया है..

शालिनी दादर को उत्तरकाशी, सांची अग्रवाल को डोईवाला, शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी, आशीष तिवारी को खटीमा और अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की भेजा गया है..

इसके अलावा, बीनू गुलयानी को नैनीताल से स्थानांतरित कर रुड़की जिला हरिद्वार में अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया है। शमा परवीन को ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग), रमेश चंद्र और मीनाक्षी शर्मा को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नति दी गई है..

वहीं, विवेक शर्मा को पुरोला, उपाधी सिंघल को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की, इशांक को प्रथम अपर सिविल जज देहरादून और हिना कौसर को द्वितीय अपर सिविल जज देहरादून नियुक्त किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक होगी दसवीं- बारहवीं की परीक्षाएं..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *