Categories

12.August.2026

गंगोत्री धाम अन्नकूट पर्व 22 को..तथा यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को होंगे बंद..

Oplus_16908288

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11:36 बजे विधि-विधान के साथ कपाट बंद होंगे..

शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव पहुंचेगी माता यमुना की गद्दी.

इसके बाद 23 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीतियों के साथ माता यमुना की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव ले जाई जाएगी।..

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की प्रतिमा को मुखबा गांव में लाया जाएगा। यहां पूरे छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।..

कपाट बंद होने की तारीखों की घोषणा के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपनी यात्रा पूरी कर लें, ताकि कपाट बंद होने से पहले दर्शन का लाभ उठा सकें..

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी ने टीएचडीसी की पहली थर्मल पावर परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *