Categories

12.May.2026

लगातार हो राही बारिश से आम जन जीवन अस्त वियस्त…स्कूल की दिवार ढही.

Oplus_16908288

नदी नाले उफान पर, निचले इलाकों में घरों में घुसा पानी..

 स्कूल अवकाश की देरी से सूचना पर नाराजगी..

देहरादून में रविवार देर रात से जारी तेज बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बरसात से रिसपना, बिंदाल समेत सभी नदियां और नाले उफान पर हैं। कई जगह जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

सोमवार सुबह तक शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे घरों में पानी घुसने की घटनाएं सामने आई हैं। अचानक आए पानी से लोगों का घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया।

 

मालदेवता क्षेत्र में बारिश का कहर अलग ही रूप में देखने को मिला। यहां एक स्कूल के शौचालय की दीवार बारिश के चलते ढह गई, जिससे स्कूल भवन के बाकी हिस्सों को भी खतरा पैदा हो गया है।

 

इस बीच, भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने सोमवार को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया, लेकिन आदेश सुबह जारी होने से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को भारी दिक्कत हुई। देर से मिली सूचना के कारण कई छात्र-छात्राएं बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे और वहीं से उन्हें वापस लौटना पड़ा। अभिभावकों ने जिला प्रशासन की इस ‘लेट लतीफी’ पर नाराजगी जताई।

 

पूर्व में प्रशासन मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देर शाम या रात में ही अवकाश का आदेश जारी करता था, जिससे सभी को सहूलियत होती थी। लेकिन हाल के दिनों में आदेश सुबह जारी करने की प्रवृत्ति के कारण बच्चों और अभिभावकों को खासी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Good work: दून SSP के कुशल यातायात प्रबंधन रहा कारगर... वीकेंड के बावजूद मसूरी/देहरादून में ट्रैफिक अंडर कंट्रोल..

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को नदियों-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *