Categories

29.March.2026

मौसम अलर्ट : उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी..हिमाचल के 4 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश..बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलवा..

मानसून अब पूरे देश में दस्तक दे चुका है और पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है..

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सोमवार (30 जून) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 4 और उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बारिश और भूस्खलन के चलते लोगों को परेशानी हो रही है और अलग-अलग जगहों पर कई लोग फंस भी गए थे। ऐसे में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के निर्देश दिए हैं। इन चारों जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है..

उत्तराखंड के इन जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तर काशी में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है..

हिमाचल के इन जिलों में रेड अलर्ट..

राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना जताई गई है। बारिश की तीव्रता आज शाम से फिर बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा तथा आगामी समय में संभावित भारी से बहुत भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, मौसम विभाग ने जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा एवं मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और लोगों से अपील है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मानसून सत्र - हंगामे के बीच मुख्यमंत्री धामी ने 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश..सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित..

आदि कैलाश मार्ग फिर से बंद..

धारचूला में बारिश आफत बन चुकी है..आदि कैलाश यात्रा का मार्ग फिर से बंद कर दिया गया है.. आदि कैलाश यात्रा मार्ग दोबाट में चट्टान दरकने से बंद हुआ है। कार्यदाई संस्था सड़क खोलने में जुटी है..हालांकि सड़क खोलने में समय लग सकता है। देर रात से धारचूला में मूसलाधार बारिश हो रही है.. इस वजह से गीली मिट्टी में भूस्खलन ज्यादा हो रहा है.

चारधाम यात्रा पर लगा 24 घंटे का बैन हटा..

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश जारी..

रुद्रप्रयाग जिले में रविवार देर रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में रोका गया है। केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। हाईवे के विजयनगर में ऊपरी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरा। इससे चार से पांच वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। बदरीनाथ हाईवे भी देर रात से सिरोबगड़ में बंद है। राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं।

A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *