Categories

29.March.2026

राज्य में कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर सीएम धामी सख़्त …पीड़ितों की शिकायत पर सुनवाई न करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के आलाधिकारियों संग बैठक कर कानून और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं की बातचीत..

प्रदेश में कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रा और आपदा प्रबंधन को लेकर सोमवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बैठक कर उत्तराखंड पुलिस केउच्चाधिकारियों को निर्देश दिए गए .. सीएम धामी ने कहा कि सभी जिलों में सत्यापन अभियान सख्ती से चलाया जाए.साथ ही सीमाओं पर चौकसी लगातार बनी रहनी चाहिए ,और अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी .मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर CCTV व ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए और यातायात नियंत्रण प्रणाली प्रभावी बनाई जाए..

इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता बढ़ाई जाने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया.वही महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने व आम जनमानस की शिकायतों के समाधान की प्रगति व ट्रैकिंग की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया.इसके साथ ही नशाखोरी व ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए..

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की सुनवाई न करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने के भी दिए निर्देश..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफतौर पर कहा पीड़ित लोगों की शिकायत को गंभीरता से न सुनने वाले या लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था के मामलें में जीरो टॉलरेंस की नीति पर ही काम किया जाएगा और अपराध व अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की नीति पुरी तरह साफ और स्पष्ट है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर,आदेश जारी..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *