Categories

26.March.2026

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे लगातार जारी.. मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर भुगर्वीय अध्ययन के कार्य में तेजी..

Oplus_16908288

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में शासन से समिति गठित करने हेतु अनुरोध किया गया था। जिस पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तीन विशेषज्ञों की समिति का गठन किया था। समिति में डॉ. अमित गौरव (उप निदेशक/भूवैज्ञानिक), डॉ. कृष्ण सिंह सजवाण (सहायक भूवैज्ञानिक) तथा रुचि गोदियाल (प्राविधिक सहायक-भूविज्ञान), भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग शामिल थे। समिति ने आपदा प्रबन्धन विभाग, पौड़ी के साथ समन्वय स्थापित कर निरीक्षण कार्य सम्पन्न किया।

अतिवृष्टि से पहुंचा भारी नुकसान…

डॉ. अमित गौरव ने बताया कि अधिकतर क्षति तीव्र ढाल, जल स्रोत/नाले/गदेरों के समीपवर्ती स्थानों, गैप वाली चट्टानों एवं मिट्टी की मोटी परत वाले क्षेत्रों में हुई है। इन स्थानों पर आवासीय भवन, कृषि भूमि एवं पहाड़ी ढालों को अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुँचा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, संरक्षा एवं पुनर्वास संबंधी विस्तृत रिपोर्ट उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर..जर्मनी के साथ LOI पर हुए सिग्नेचर..
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *