Categories

28.June.2026

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक..7 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Oplus_16908288

देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें शिक्षा, सामाज कल्याण और आवास से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं..

बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे राज्य के शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) में बनने वाले घरों पर आने वाले अतिरिक्त व्ययभार को अब राज्य सरकार उठाएगी। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी..

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़े एक अन्य प्रस्ताव के तहत विकलांग व्यक्ति से विवाह करने वाले दंपतियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को बढ़ा दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और दिव्यांगजनों के सम्मान एवं सहयोग को बढ़ावा मिलेगा..

यह भी पढ़ें 👉  सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला - कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच..सीबीआई जांच की उठाई मांग.
A photo

कमल सिंह चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *